यहॉ बहता है खून का झरना, वैज्ञानिक भी हैरान हैं

फारूक अब्‍बास। हमारी प्रक्रति कई रहस्‍य समेटे हुये जिसका जबाब आज तक हमारी विज्ञान जाननें की कोशिश कर रही है। आज हम इन्‍ही रहस्‍य भरी अजब गजब दुनिया से लेकर आये हैं एक अनोखी जानकारी। आज हम आपको बतानें जा रहे हैं खूनी झरना के बारें में। जी हॉ प्रथ्‍वी पर एक झरना ऐसा भी है जहॉ पानी की जगह खून बहता है। 


आप यह बात जानकर चौंक गये हैं लेकिन यह सच है। यह एक ग्‍लैशियर है । अंटार्कटिका की मैक मरडो घाटी में स्थित टाइलर ग्‍लैशियर से एक झरना बोनी लेक में गिरता है। जो ब्‍लड फॉल के नाम से मशहूर है। इस स्‍थान पर बहुत कम ही पर्यटक जाते हैं क्‍याेकि लोगों का मानना है कि यहॉ पर आत्‍माओं का वास है, जो लोगों को मार देती है। इसी वजह से यहॉ खून का झरना बहता है । यह करीब 5 मंजिल इमारत जितना ऊॅचा है। यह झरना सबसे ठण्‍डे स्‍थान पर होनें के बाद भी जमता नही हैं और निरन्‍तर बहता रहता है। 

इसकी झरने की खोज 1911 में अमेरिकन ज्‍योलॉजिस्‍ट ग्राफिथ टायलर नें की थी। उन्‍ही के नाम पर ग्‍लैशियर का नाम टाइलर पडा। 

क्‍या है सच्‍चाई 

असल में ग्‍लेशियर के नीचे बहने वाली झील के ऊपरी सतह पर कम तापमान होनें के कारण वर्फ की सतह बन गई जो ग्‍लैशियर में बदल गई है। ग्‍लैशियर में दरार आनें की वजह से पानी धीरे धीरे बहता रहता है इस पानी में आयरन ऑक्‍साइड अधिक मात्रा में मौजूद है जो हवा के सम्‍पर्क में आते ही लाल रंग में परिवर्तित हो जाता है। लेक की सतह पर पानी स्थिर रहनें से निचली सतह में मौजूद तत्‍व और भी साल्‍टी हो जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यहॉ का पनी ऑक्‍सीजन रहित है जिसमें 17 प्रकार के सूक्ष्‍म जीव पाये जाते हैं जो 2 लाख साल से मौजूद हैं। 

यह ब्‍लड फाॅल पृथ्वी पर पाये जानें वाले सबसे ठण्‍डे स्‍थानों में से एक है जिसकी तुलना मंगल ग्रह से भी की जा सकती है। यहॉ का पानी समुन्‍द्र के पानी से भी दोगुना खारा है। जो पानी को कम तापमान पर होनें पानी को जमनें नही देता। जिससे यह झरना निरन्‍तर बहता रहता है। NEXT

Powered by Blogger.