कैसे बदलता है उम्र के साथ सेक्स बिहेवियर
बच्चों के होने से शरीर में तमाम तरह के बदलाव आते हैं, जिन के चलते महिलाओं को अपने अंदर के सैक्सभाव को समझने में आसानी होती है।
शादीशुदा जिंदगी में दूरियां बढ़ाने में सैक्स का भी अहम रोल होता है। अगर परिवार कोर्ट में आए विवादों की जड़ में जाएं तो पता चलता है कि ज्यादातर झगड़ों की शुरुआत इसी को ले कर होती है। बच्चों के बड़े होने पर पतिपत्नी को एकांत नहीं मिल पाता, ऐसे में धीरेधीरे पतिपत्नी में मनमुटाव रहने लगता है, जो कई बार बड़े झगड़े का रूप भी ले लेता है। इस से तलाक की नौबत भी आ जाती है. विवाहेतर संबंध भी कई बार इसी वजह से बनते हैं।
मनोचिकित्सक डाक्टर मधु पाठक कहती हैं, ‘‘उम्र के हिसाब से पति और पत्नी के सैक्स का गणित अलगअलग होता है, यही अंतर कई बार उन में दूरियां बढ़ाने का काम करता है। पतिपत्नी के सैक्स संबंधों में तालमेल को समझने के लिए इस गणित को समझना जरूरी होता है। इसी वजह से पतिपत्नी में सैक्स की इच्छा कम अथवा ज्यादा होती है। पत्नियां इसे न समझ कर यह मान लेती हैं कि उन के पति का कहीं चक्कर चल रहा है। यही सोच उन के वैवाहिक जीवन में जहर घोलने का काम करती है। अगर उम्र को 10-10 साल के गु्रपटाइम में बांध कर देखा जाए तो यह बात आसानी से समझ आ सकती है.’’
ये भी पढ़ें- मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता हॅू
शादी के पहले
आजकल शादी की औसत उम्र लड़कियों के लिए 25 से 35 के बीच हो गई है. दूसरी ओर खानपान और बदलते परिवेश में लड़केलड़कियों को 15 साल की उम्र में ही सैक्स का ज्ञान होने लगता है. 15 से 30 साल की आयुवर्ग की लड़कियों में नियमित पीरियड्स होने लगते हैं, जिस से उन में हारमोनल बदलाव होने लगते हैं। ऐसे में उन के अंदर सैक्स की इच्छा बढ़ने लगती है। वे इस इच्छा को पूरी तरह से दबाने का प्रयास करती हैं। उन पर सामाजिक और घरेलू दबाव तो होता ही है, कैरियर और शादी के लिए सही लड़के की तलाश भी मन पर हावी रहती है। ऐसे में सैक्स कहीं दब सा जाता है।
इसी आयुवर्ग के लड़कों में सैक्स के लिए जोश भरा होता है। कुछ नया करने की इच्छा मन पर हावी रहती है। उन की सेहत अच्छी होती है। वे हर तरह से फिट होते हैं. ऐसे में शादी, रिलेशनशिप का खयाल उन में नई ऊर्जा भर देता है. वे सैक्स के लिए तैयार रहते हैं, जबकि लड़कियां इस उम्र में अपनी इच्छाओं को दबाने में लगी रहती हैं.
30 के पार बदल जाते हैं हालात
महिलाओं की स्थिति: 30 के बाद शादी हो जाने के बाद महिलाओं में शादीशुदा रिलेशनशिप बन जाने से सैक्स को ले कर कोई परेशानी नहीं होती है वे और्गेज्म हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार होती हैं। महिलाएं कैरियर बनाने के दबाव में नहीं होती। घरपरिवार में भी ज्यादा जिम्मेदारी नहीं होती. ऐसे में सैक्स की उन की इच्छा पूरी तरह से बलवती रहती है। बच्चों के होने से शरीर में तमाम तरह के बदलाव आते हैं, जिन के चलते महिलाओं को अपने अंदर के सैक्सभाव को समझने में आसानी होती है। वे बेफिक्र अंदाज में संबंधों का स्वागत करने को तैयार रहती हैं।
पुरुषों की स्थिति: उम्र के इसी दौर में पति तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रहा होता है, शादी के बाद बच्चों और परिवार पर होने वाला खर्च, कैरियर में ग्रोथ आदि मन पर हावी होने लगता है, जिस के चलते वह खुद को थका सा महसूस करने लगते हैं। यही वह दौर होता है जिस में ज्यादातर पति नशा करने लगते हैं ऐसे में सैक्स की इच्छा कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें- ब्रैस्ट कैंसर इलाज जरूरी है
महिला रोग विशेषज्ञा, डाक्टर सुनीता चंद्रा कहती हैं, ‘‘हमारे पास बांझपन को दूर करने के लिए जितनी भी महिलाएं आती हैं उन में से आधी महिलाओं में बांझपन का कारण उन के पतियों में शुक्राणुओं की सही क्वालिटी का न होना होता है इस का बड़ा कारण पति का मानसिक तनाव और काम का बोझ होता है। इस के कारण वे पत्नी के साथ सही तरह से सैक्स संबंध स्थापित नहीं कर पाते’’

Post a Comment