फिट रहने के लिए शुरू ​करे योगा

इस मौसम में कपल्स अपने बच्चों के साथ घर पर अधिक समय बिताएं. इस से कैलोरी बर्न होने के साथसाथ मजा भी बना रहेगा. आइए जाने योगा के फायदें


मौनसून में नमी और चिपचिप होने के कारण आप  बोरिंग और महसूस करते हैं, लेकिन इसे अच्छा बनाने और खुद को इस प्रकोप से बचाने के लिए कुछ फिटनैस टिप्स अपनाने की जरूरत होती है ताकि आप फिट रह सकें. इस बारे में फोक फिटनैस की कोफाउंडर आरती पांडे बताती हैं कि कुछ सावधानियां बरतने से इस मौसम में फिट रहा जा सकता है, मसलन:

1. इनडोर वर्कआउट इस मौसम में सब से फायदेमंद रहता है. सुबह जल्दी उठ कर 30 से 40 मिनट तक ठंडे वातावरण में वर्कआउट करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

2. इस मौसम में गु्रप ऐक्टिविटी पर अधिक ध्यान दें. इस से फिट रहने के साथसाथ एक हैल्दी कंपीटिशन भी बना रहता है.

3. इस मौसम में कपल्स अपने बच्चों के साथ घर पर अधिक समय बिताएं. इस से कैलोरी बर्न होने के साथसाथ मजा भी बना रहेगा.

4. इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, जब पारा ऊंचाई पर पहुंचता है तो अधिक पानी या तरल पदार्थ का सेवन जरूरी हो जाता है. ठंडे पेय, बटर मिल्क, जूस, मिल्क शेक्स आदि इस मौसम में अधिक गुणकारी होते हैं.

ये भी पढ़ें- मुखमैथुन का जनून सवार है

5. मौसमी फल अधिक लाभदायक होते हैं, जैसे तरबूज, टमाटर, खीरा आदि. इन में विटामिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचनक्रिया को सही बनाए रखती है.

6. शोध बताते हैं कि वर्कआउट के पहले और बाद में फल खाने पर मूड को अच्छा बनाने में मदद मिलती है.

7. इस मौसम में तैरना सब से अधिक लाभदायक होता है. इस से शरीर की पूरी फिटनैस बनी रहती है, क्योंकि तैरने से शरीर की मसल्स ऐक्टिव हो जाती हैं.

8. स्विमिंग स्ट्रैस को कम करने में भी सहायक होती है. अगर इसे आप अपने परिवार के साथ करते हैं तो इस का लाभ और अधिक होता है. मगर तैरने से पहले अपने बदन पर ‘सन टैन लोशन’ लगाना न भूलें. और 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं.

9. मौसम में खानपान पर खास ध्यान दें. खाने में हरी सब्जी, दाल, चावल, दही, अचार, पापड़ आदि जरूर लें. शाकाहारी व्यंजन गरमी में अधिक लाभदायक होते हैं. बासी व तली चीजें, मिर्चमसालों वाले और चटपटे भोजन से परहेज करें.

10.  बाहर मिलने वाले जूस का सेवन कतई न करें. इस मौसम में वातावरण में कुछ ऐसे बैक्टीरिया ऐक्टिव रहते हैं जो लिवर इन्फैक्शन का कारण बन सकते हैं.
Powered by Blogger.