मै उससे शादी करना चहाता हॅू

मैं एक लड़की से प्यार करता हूं, लड़की भी मुझे दिलोजान से चाहती है !!


सवाल
मैं एक लड़की से प्यार करता हूं, लड़की भी मुझे दिलोजान से चाहती है। वह हर रोज देर रात को मुझे फोन कर कहती है कि वह सिर्फ मुझ से ही शादी करेगी। उधर मेरे घर वालों को ऐतराज है कि लड़की की दादी की जाति और हमारी जाति एक है फिर भी कहते हैं कि यदि लड़की वाले हमें फोन कर के बुलाएंगे तो हम उन के घर लड़की देखने जा सकते हैं। मुझे स्टेटस, घरबार से कुछ लेना देना नहीं है। मैं तो बस उसे अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहता हूं।

जवाब
लड़की की दादी की जाति के लिए आप के घर वालों का ऐतराज बेमानी और दकियानूसी है पर क्या आप उस का घरबार देख चुके हैं? यदि आप को सब अच्छा लगता है तो आप अपने घर वालों को अपना दृढ़ निश्चय बता दें कि आप उस लड़की से प्यार करते हैं और उसी से शादी करेंगे. इसलिए वे जब लड़की देखने जाएं तो अपने मानदंडों को दरकिनार कर जाएं।
Powered by Blogger.