ऐसे जगाएं टूटे हुए रिश्ते में प्यार

रिश्ते में मनमुटाव होने के कारण आपके बीच का प्यार कम हो जाता है या रिश्ते टूट जाते


कुछ नया करने की प्लानिंग करें

कुछ समय के लिए किसी के साथ रहने से आप इस हद तक ऊब सकते हैं कि आपके और आपके पार्टनर के बीच रूखापन आ सकता है. ऐसा कुछ करें, जिससे चीजों में बदलाव आए। एक्सपर्ट के अनुसार वे दंपत्ति, जो साथ मिलकर डांसिंग या हाइकिंग जैसे नई गतिविधियों के साथ वक्त बिताते हैं वह उन दंपत्ति की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं।

ये भी पढ़ें- मै चिंतित हूं कि मेरे पति को पता ना चल जाए

साथ मिलकर हंसने का प्रयास करें

जैसा कि आप जानते हैं कि ऐसा जबरन नहीं किया जा सकता है लेकिन ऐसी चीजों को करने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों को खुशी मिलें। एक्सपर्ट के अनुसार हंसना रिश्ते की गुणवत्ता और पार्टनर के बीच करीबी का संकेत देता है।

एक दूसरे की बातों को समझने का प्रयास करें

रिश्ते अक्सर आपके और आपके पार्टनर के बीच सहमति व आपसी समझ पर टिके होते हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं इसलिए अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास कीजिए की वह क्या कहना चाहते हैं। जब एक दूसरे की बातों को समझने लगेंगे तो झगड़े खुद ब खुद कम हो जाएंगे।
Powered by Blogger.