मै चिंतित हूं कि मेरे पति को पता ना चल जाए की

मैं एक युवक से प्यार करती हूं, सालभर तक मेरे साथ प्यार का ढोंग करने के दौरान मेरे बौयफ्रैंड ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए!


सवाल
मैं 24 वर्षीय युवती हूंं, 6 महीने बाद मेरी शादी है। ज्योंज्यों शादी की तारीख नजदीक आ रही है त्योंत्यों मैं तनावग्रस्त होती जा रही हूं। दरअसल, मैं एक युवक से प्यार करती हूं। सालभर तक मेरे साथ प्यार का ढोंग करने के दौरान मेरे बौयफ्रैंड ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। जब मैं ने विरोध किया तो उस ने मुझे काफी जलील किया। उस का कहना था कि मेरी सोच पिछड़ी हुई है। बहस करते करते उस के मुंह से सचाई निकल गई कि वह मुझ से प्यार नहीं करता। यह सचाई जान कर मुझे बहुत सदमा लगा। अब जबकि  मेरी किसी अन्य युवक से शादी होने जा रही है तो मैं चिंतित हूं कि जब सुहागरात को मेरे पति को पता चलेगा कि मैं वर्जिन नहीं हूं तो क्या होगा?

ये भी पढ़ें- ब्रैस्ट कैंसर इलाज जरूरी है

जवाब
प्यार में आप ने धोखा खाया है इस से आहत होना स्वाभाविक है। पर अब जबकि आप की शादी होने वाली है तो आप को अपने अतीत को पूरी तरह से भूलने का प्रयास करना चाहिए और भविष्य की सुखद कल्पना करनी चाहिए। जहां तक सुहागरात को ले कर आप की चिंता है तो वह बेमानी है। जब तक आप अपने मुंह से कुछ नहीं कहेंगी आप के पति नहीं जान पाएंगे कि आप विवाहपूर्व किसी से संबंध बना चुकी हैं इस प्रसंग को दिमाग से निकाल दें।
Powered by Blogger.