मैं एक लड़की से शादी करना चाहता हूं

मुझे डर है कि उस के मांबाप उस की शादी कहीं ओर न तय कर दें!


सवाल
मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता हूं। वह मेरे दिलो दिमाग पर छाई रहती है। हम दोनों शादी भी करना चाहते हैं, पर अभी उस की उम्र 18 साल भी नहीं हुई है जबकि मैं 21 साल का हो चुका हूं। मुझे डर है कि उस के मां बाप उस की शादी कहीं और न तय कर दें। 


जवाब
अभी आप दोनों की ही उम्र शादी की नहीं है। आप का डर अपनी जगह ठीक है लेकिन मुनासिब वक्त का इंतजार तो आप को करना ही पड़ेगा। हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड के खयालों में डूबे रहने के बजाय कैरियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। आप कुछ बन कर दिखाएंगे तो लड़की के मां बाप उस का हाथ आप को देने में हिचकिचाएंगे नहीं।
Powered by Blogger.